बड़सर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर में झंझयाणी पंचायत के गांव दरकोटी में जमीनी विवाद को लेकर महिला ने मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। विमला देवी पत्नी मोहन लाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी पड़ोसी संगीता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर उससे मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयनंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।