हमीरपुर। दो लोगों ने एक वेल्डर का रास्ता रोक मारपीट की है। शिकायत के बाद पुलिस ने थाना सदर हमीरपुर मेें मामला दर्ज किया है। रविंद्र कुमार पुत्र राम सिंह गांव और डाकघर बाड़ी तहसील व जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गांव धनेड़ में संजय कुमार की वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डर का काम करता है। रविवार शाम साढ़े चार बजे रिंकी और उसका रिश्तेदार दोनों स्कूटर पर दुकान पर आए। रिंकी का रिश्तेदार कहने लगा कि काम देखने जाना है और हमारे साथ चलो। जिसपर उसने कहा कि मालिक से बात कर लो। मालिक की मर्जी के बिना नहीं जाऊंगा। जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला तो उन दोनों ने इसका रास्ता रोककर मारपीट की। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।