फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में हुए झगड़े में लड़की व महिला को आई चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत लाहड़ कोटलू पंचायत के टिब्बी दी बड़ गांव में जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों के परिवारों में हुए झगड़े में लड़की और एक महिला को चोटें आई हैं। एक परिवार की ओर से दी शिकायत में कहा गया कि उन्होंने अपने आंगन में दीवार का काम लगाया था। इसी दौरान दूसरे परिवारजनों ने उनसे झगड़ा किया और उनकी दीवार का एक भाग गिरा दिया। उन्होंने कहा कि इस झगड़े में उनकी दिव्यांग बेटी को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे परिवार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों में हुए समझौते के अनुसार दीवार का कार्य आगे न बढ़ाने पर सहमति हुई थी। उन्होंने कहा कि जब यह कार्य रुकवाने को कहा गया तो बात बढ़ गई। इस झगड़े में उनकी बेटी को भी चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें