बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बड़सर-शाहतलाई सड़क पर डयापुर के पास कार और बाइक के बीच टक्कर होने से दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। घायल बाइक सवारों का बड़सर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को कपिल कुमार पुत्र जगदीश चंद और गौरव कुमार पुत्र कुलदीप चंद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि डयापुर के पास कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। कार चालक और स्थानीय लोगों ने उन्हें बड़सर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएचओ जगदीश चंद ने कहा कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।