फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेर में बस-कार की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्चमार्ग 503 ए पर करेर कस्बे के पास एक निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भोटा ले जाया गया। जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। आपसी समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सलौणी से भोटा जा रही निजी बस और भोटा से ऊना की तरफ जा रही कार के बीच करेर कस्बे के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में बैठी नवय (8) पुत्री राम प्रकाश और राम प्रकाश (45) पुत्र सिकंदर सिंह निवासी रक्कड़ कॉलोनी ऊना घायल हो गए। जबकि, बस में सवार साक्षी (50) पत्नी वचित्र सिंह निवासी टिक्कर भी घायल हो गई। गंभीर घायल बच्ची को भोटा पीएचसी लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव ने कहा कि आपसी समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें