फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कठियाण गांव में पत्नी से मारपीट करने पर गिरफ्तार किए गए पति को बुधवार को नादौन न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने जमानत पर व्यक्ति को रिहा कर दिया है। पत्नी से मारपीट करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने कठियाणा गांव के पवन कुमार पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि आरोपी पवन कुमार अक्सर अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बात पर उलझ कर उसके साथ मारपीट करता था। इससे न केवल उसकी पत्नी परेशान थी, बल्कि आस पड़ोस के लोग भी परेशान थे। उन्होंने कहा कि पवन को कुमार को 16 मई को पुलिस थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें