भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ने वाले दियोग गांव में सोमवार देर शाम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देसी और अंग्रेजी शराब की 35 बोतलें बरामद की हैं। राजगीर सिंह निवासी गांव दियोग डाकघर बड़ोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के घर से 35 बोतल शराब बरामद की है। इसमें देसी शराब की 14 और अंग्रेजी शराब की 21 बोतलें शामिल हैं। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
---