हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर बारह बजे मट्टनसिद्ध के समीप हमीरपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। इस हादसे में पंकज कुमार लहूलुहान हो गया। जिसे 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। एंबुलेंस में ईएमटी संतोष और पायलट राजेश कुमार ने घायल की जान बचाई। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस तरह की कोई सूचना नहीं है। मामले की छानबीन की जाएगी।