फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ एक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस ने मौंही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चरस को लेकर आरोपी व्यक्ति से पूछताछ हो रही है। आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ सोनू निवासी गांव मौंही तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। हमीरपुर थाना के मुख्य आरक्षी अतुल कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 7.25 बजे थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर था। इस दौरान एक व्यक्ति मट्टनसिद्ध की तरफ से पैदल आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की तरफ जाने लगा जिसे बाद में काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि परमजीत उर्फ सोनू निवासी मौंही से तलाशी के दौरान 109.51 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें