हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने त्रिमूर्ति बाजार में एक व्यक्ति से 12 बोतलें देशी शराब बिना किसी परमिट या लाइसेंस के बरामद की हैं। थाना नादौन के सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार शुक्रवार रात को साढ़े ग्यारह बजे थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ त्रिमूर्ति मार्केट नादौन में गश्त पर थे। इस दौरान ज्वालामुखी की तरफ से एक व्यक्ति एक बोरी उठाकर नादौन की तरफ आ रहा था। शक होने पर उसे रोका गया तो पूछने पर उसने अपना नाम बंशी लाल पुत्र ब्रह्म दास गांव और डाकघर बेला तहसील नादौन जिला हमीरपुर बताया। जब उसकी बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें से 12 बोतलें देशी शराब बिना परमिट के बरामद हुईं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।