फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोट में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर से 88.30 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। थाना सुजानपुर के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार शुक्रवार दोपहर को थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात निरीक्षण करते हुए जब करोट राधास्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो एक ट्रक को रोक कर चालक से कागजात दिखाने को कहा गया। जैसे ही उसने डैश बोर्ड से कागजात निकाले तो डैश बोर्ड में रखे लिफाफे से 88.39 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पूछने पर ट्रक चालक ने अपना नाम तुफैल मोहम्मद गांव जंदली गुजरां, डाकघर रंगस, तहसील नादौन जिला हमीरपुर बतलाया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें