बिझड़ी (हमीरपुर)।
क्षेत्र में दियोटसिद्ध-समैला सड़क पर एक मोटरसाइकिल स्किड हो गया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह निवासी जैनपुर, नवांशहर (पंजाब) के रूप में हुई है। कुलविंद्र सिंह पुत्र राशपाल सिंह गांव जैनपुर, डाकघर मैहंदपुर, बालाचौर, जिला नवांशहर (पंजाब) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वे रविवार को अपने साथियों सहित दियोटसिद्ध से समैला मंदिर जा रहे थे। बाइक पर दीपक कुमार के साथ रणजीत भी बैठा था। इस दौरान अचानक बाइक स्किड हो गई। हादसे में दीपक और रणजीत घायल हो गए। रणजीत को सिर पर चोटें आईं। उसे बड़सर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऊना रेफर किया गया। ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।