नादौन(हमीरपुर)। रक्कड़ में नेशनल हाईवे पर नादौन की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार टिपर ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे बाइक पर सवार 28 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र तरसेम लाल गांव रक्कड़ को गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर में गहरी चोट लगी है और बाएं बाजू व टांग फ्रेक्चर हो गई है। उसके साथ बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायल अवस्था में सुरजीत को उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सुरजीत की मौत हो गई। सुरजीत मंगलवार को देर शाम को अपनी दुकान से घर जा रहा था कि टिपर चालक सुनील कुमार पुत्र राम दास निवासी कूहना ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ एक लड़का और बैठा था जिसे मामूली चोटें ही आई है। इस संबंध में एसएचओ सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।