नादौन (हमीरपुर)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने उसी के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत पुलिस में की। तभी से युवक फरार चल रहा था। वीरवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं, परंतु आरोप है कि युवती से शादी का वायदा करके बाद में युवक मुकर गया। जिस पर युवती ने अपने परिजनों को साथ लेकर नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की छानबीन जारी है।