फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टरों के चालान काट वसूले 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती सुनैहल और सीर खड्ड में पुलिस ने अवैध रूप से दो ट्रैक्टरों को रेत और बजरी भरते पकड़ा। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों से मौके पर 10200 रुपये वसूले हैं। पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि दो ट्रैक्टर चालकों से खड्ड से अवैध रूप से रेत और बजरी भरने पर 10200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। इससे पहले भी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें