फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कैहडरू गांव के एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वीरवार को गांव से चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर से गहने और नकदी बरामद कर ली है। युवक करीब तीन हजार नकद और डेढ़ लाख कीमत वाले गहने लेकर फरार हो रहा था। जिसे गांव के कुत्ते ने झपट कर नीचे गिराया और बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़ की पेड़ से बांध कर पुलिस के हवाले किया। एसएचओ सदर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि युवक को 16 अप्रैल तक रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें