फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैकिंग और बिना एमआरपी सामान बेचने पर 22 दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर।
माप तोल विभाग ने कम पैकिंग और बिना एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) के सामान बेचने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। जिलेभर में मुनाफाखोरी पर लगाम कसते हुए 22 दुकानदारों के चालान किए हैं। विभाग ने चालान पिछले 15 दिनों में काटे हैं। जिला मुख्यालय, बड़सर, नादौन, मैहरे जाहू आदि कस्बों में छापेमारी कर कार्रवाई की है। इनमें कम पैकिंग, पैकेट मूल्य और तिथि अंकित न होना शामिल है। विभाग चालानों की जुर्माना राशि इसी महीने निर्धारित करेगा। यदि कोई दुकानदार जुर्माना राशि पर आपत्ति जताता है तो मामला कोर्ट में जाएगा। इस संबंध में माप तोल विभाग हमीरपुर के निरीक्षक बीसी आर्या ने कहा कि 125 दुकानों का निरीक्षण कर विभाग ने मुनाफाखोरी करते हुए 22 दुकानदारों के चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 13 चालान उन्होंने स्वयं किए हैं। जबकि 9 चालान विभाग के निरीक्षक नसीब ठाकुर ने किए हैं। आर्या ने कहा कि यह चालान पैकिंग कम होने, पैकेट पर मूल्य और तिथि अंकित न होने, माप तोल यंत्रों का सत्यापन न होने और मिलावटी वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों के किए गए हैैं। उन्होंने कहा कि इनकी जुर्माना राशि का निर्धारण इस माह के दूसरे सप्ताह तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें