फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के शीशे तोड़ उड़ाए सवा चार लाख के 19 मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत बुधवार रात एक मोबाइल कंपनी के सेलसमैन की कार से एक युवक ने 19 महंगे एंड्रोएड फोन उड़ा लिए। चोरी हुए मोबाइल की बाजार में कीमत सवा चार लाख के करीब बताई जा रही है। सेल्समैन ने मोबाइल चोरी की शिकायत सदर थाना हमीरपुर में करवाई है। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों बाद ही पकड़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल कंपनी सेल्समैन की पहचान राजकुमार पुत्र भूषण कुमार निवासी वार्ड-2 मकान नंबर 243, डाकघर, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है। बुधवार को सेल्समैन फोन की सप्लाई सोलन से कांगड़ा को ले जा रहा था।
विज्ञापन

बुधवार रात को वह देरी होने की वजह से हमीरपुर एक निजी होटल में ठहर गया। उसने अपनी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी कर दी। गाड़ी में मोबाइल फोन की खेप पड़ी थी। बुधवार आधी रात व वीरवार तड़के ही आरोपी युवक ने गाड़ी के शीशे तोड़ गाड़ी से 19 महंगे फोन उड़ा लिए। मोबाइल फोन की कीमत करीब सवा चार लाख रुपये आंकी गई है।
सेल्समैन राजकुमार को इसका पता करीब सात बजे चला। जब वह होटल से निकलकर गाड़ी के पास गया तो उसने देखा के गाड़ी के शीशे टूटे पड़े हैं और गाड़ी में रखी 34 मोबाइल की पेटियों में से दो पेटियां गायब हैं। जिनमें 19 मोबाइल थे। उसने इसकी शिकायत सदर थाना हमीरपुर मे दर्ज करवाई। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र चैन सिंह गांव कलसाई पंचायत मझोग सुल्तानी के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि किसी वह मोबाइल कंपनी के लिए काम करता है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि आरोपी को 19 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्जकर अगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आया मोबाइल चोरी का आरोपी
मोबाइल चोरी करने वाले युवक ने वीरवार दोपहर को चोरी के मोबाइल को बेचने के लिए जिला मुख्यालय की दुकानों में जाना शुरू कर दिया। उसने चोरी के मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचने का काम शुरू किया। आरोपी ने एक मोबाइल की दुकान से भी दुकान मलिक का फोन चुरा लिया। यह चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इतने में इसकी खबर पुलिस को लग गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें