फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पंप ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत किटपल के नौरी गांव में पंप हाउस में पेयजल आपूर्ति को बंद करने करने आए एक पंप ऑपरेटर की करंट लगने से मौत हो गई है। यह क्षेत्र जिला कांगड़ा क्षेत्र के साथ लगता है। पेयजल स्कीम का नाम पीर सलूही सांतला (तरंघल) है। जिससे देहरा उपमंडल को पेयजल आपूर्ति होती है। जगदीश चंद (55) निवासी गांव सासन ज्वालामुखी क्षेत्र दोपहर के समय पेयजल आपूर्ति को बंद करने के लिए नौरी गांव में स्थित पंप हाउस पर गया था।
विज्ञापन

इसके उपरांत काफी समय के बाद एक बिजली कर्मचारी किसी कार्य के सिलसिले में वहां से निकल रहा था तो उसने मौका पर जगदीश चंद को बेसुध अवस्था में देखा। उसने इस बारे अन्य लोगों व विभाग को सूचना दी। लोगों ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि वह अपने पीछे दस वर्षीय बेटी छोड़ गया है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के जेई रतन चंद ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं इस संबंध में किटपल पंचायत प्रधान सुभाष चंद ने कहा कि मृतक कर्मचारी देहरा उपमंडल में कार्यरत था। उधर, पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि उन्हें इस बारे कोई सूचना नहीं है। वहीं एक्सईएन देहरा आईपीएच रोहित दूबे का कहना है कि पंप ऑपरेटर की मौत की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी पंप ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि अगर पंप हाउस में बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत आती है तो बिजली बोर्ड को सूचना दें, खुद कोई रिपयेर वर्क न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें