फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में चरस के साथ एक दबोचा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत एक व्यक्ति को 9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के तहत एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को वह चौकी के अन्य कर्मचारियों के साथ बजूर नाला पुल के नजदीक शाम पौने आठ बजे गश्त पर थे। इस दौरान नरैण नगर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल भोटा की तरफ आ रहा था। शक के आधार पर उसका नाम और पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू निवासी गांव वूहला अवाह डाकघर सलौणी, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। तलाशी के दौरान उससे 9 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें