फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मकतेड़ी के जंगल में तेंदुए के जोड़े ने 20 मेमनों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के पारली मकतेड़ी के जंगल में तेंदुए के जोड़े ने गद्दियों की भेड़ बकरियों पर हमला कर 20 मेमनों को मौत के घाट उतार दिया। एक दर्जन से अधिक मेमने बुरी तरह से घायल हैं। बैजनाथ निवासी किशोरी लाल हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़सर के साथ लगते पारली मकतेड़ी के जंगल में अपना डेरा लगा के बैठे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब जब किशोरी लाल अपने एक सहयोगी के साथ बाजार की तरफ गए तो पीछे से तेंदुए के जोड़े ने उनके मेमनों पर हमला कर दिया। हमले में करीब 20 मेमनों की मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दे दी गई। इस विषय में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें