हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत दो गुटों में फसल
बर्बाद करने को झड़प हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर
कार्रवाई शुरू कर दी है।
रंजन शर्मा पुत्र मौजी राम शर्मा निवासी
नरेली, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ओम प्रकाश पुत्र स्व. दुर्गा
दास व उसकी पत्नी और बेटी ने उसके खेत में घुसकर लहसुन की खेती बर्बाद कर
दी है। जब उसने कारण पूछा तो उन्होंने इसका रास्ता रोककर गाली गलौच कर जान
से मारने की धमकी दी। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने
शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन
जारी है।