भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लड़ाई-झगड़े और मारपीट के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में दिनेश कुमार पुत्र सत प्रकाश गांव पपलाह डाकघर भरेड़ी ने विवेक पुत्र प्रीतम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि विवेक ने रास्ता रोककर झगड़ा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में रघुबीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह गांव धरौन डाकघर हिम्मर तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रीनकाल ठाकुर, राकेश कुमार, मनु, विक्की ने उसके साथ अकारण लड़ाई-झगड़ा किया। एसएचओ कुलबंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।