नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में नादौन के तहत बेला गांव में एक महिला ने पड़ोसी पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा के अनुसार मीनाक्षी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पड़ोसी ने कर्फ्यू दौरान उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।