फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के गिरने से कार और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हमीरपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में एक कार पर सूखा पेड़ गिर गया। इसके चलते कार के शीशे टूट गए। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार देर शाम आए तूफान के कारण हीरा नगर क्षेत्र में खड़ी कार को काफी नुकसान पहुंचा है। चंद्र भाटिया पुत्र प्रेम नाथ भाटिया ने पुलिस थाना में दी सूचना के अनुसार हीरा नगर में मंगलवार शाम उनके बेटे सचिन भाटिया ने कार पार्क की थी। रात को तूफान आने के कारण एक बड़ा पेड़ उनकी कार पर गिर गया। इससे की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। सचिन भाटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को इस पेड़ को लोगों के लिए खतरा मानकर काटने की गुजारिश भी की गई थी। लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने विद्युत विभाग का खंबा भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें