नादौन में गौशाला पर गिरा पेड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की रैल पंचायत के दमोटी गांव में पशुशाला पर आम का पेड़ गिर गया। इससे पशुशाला बुरी से क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार रात बारिश और आंधी चली। इसके चलते दमोटी गांव के अमर सिंह की पशुशाला पर आम का पेड़ गिर गया है। इससे स्लेटपोश पशुशाला को क्षति पहुंची है। तहसीलदार सुमेध शर्मा ने बताया कि संबंधित पटवारी को हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने को कहा है।