डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ताल कस्बे में वीरवार को छिंज के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। पहले गुट से दीपक कुमार पुत्र गांव चौकी डाकघर ताल तहसील व जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को वह अपने दोस्तों के साथ छिंज देखने ताल गया था। नरेश कुमार, जो साथ में था उसे आरिफ खान उर्फ सन्नी ने बुलाया। उसी समय वहां पर अनुपम भी आ गया। आरिफ और अनुपम यहां से दीपक व उसके दोस्तों को खिल नामक जगह पर ले गए। आरिफ व अनुपम ने नरेश का रास्ता रोककर मारपीट व जान मारने की धमकी दी। वहीं आरिफ खान गांव कपोटी डाकघर ताल तहसील व जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ताल में मेला देखने गया था तो खिल नामक जगह जहां पर कब्रिस्तान है, के पास दीपक कुमार, नरेश कुमार व सचिन शर्मा पेशाब कर रहे थे। उनको कहा कि यहां पर पेशाब मत करो। उन तीनों ने गाली-गलौच व मारपीट की। जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।