फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करने वालों पर शिकंजा, पांच के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगती ब्यास नदी और मान खड्ड में अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। खनन विभाग भी कभी कभार औपचारिकता पूरी कर देता है। जिला खनन अधिकारी ने खनन माफियों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। खनन अधिकारी ने सोमवार को ब्यास नदी व मान खड्ड में खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं। इससे खनन करने वालों में हड़कंप है। जिला खनन अधिकारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पांच ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं, इनमें से एक से मौका पर ही पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल लिया है। जबकि चार ट्रैक्टरों के चालान काट कर कोर्ट को भेज दिए हैं। उन्होंने ब्यास नदी, मान खड्ड व कुनाह खड्ड आदि में अवैध खनन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन न करें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें