ग्राप पंचायत भोरंज में धराशायी हुई गोशाला।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज के बुहला गांव में शनिवार देर शाम बारिश के कारण गोशाला गिर गई। वार्ड पंच आकाश ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी गोशाला अचानक गिर गई, जिससे करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि कोई भी मवेशी और घर का सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया। पंचायत प्रधान पूजा देवी ने बताया कि मौका देखकर हलका पटवारी को नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।