फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन कांगड़ा एनएच पर व्यास पुल के निकट मझीन चौक पर टेंपो की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। थुरल के बछवाई गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पत्नी कमलेश कुमारी सहित स्कूटी पर ससुराल मझीण से घर की ओर लौट रहे थे। मझीण संपर्क मार्ग से एनएच ज्वालामुखी की ओर नादौन की ओर से आ रहे एक टेंपो की चपेट में आ गए। इन्हें टेंपो चालक दीपक निवासी राजगढ़ मंडी ने घायल अवस्था में नादौन अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में कमलेश कुमारी की दाईं टांग में गंभीर चोट आई है जबकि उसके पति राजकुमार के सिर पर चोटें आई हैं। नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश कुमारी को टांडा रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक दीपक कुमार ने बताया कि मझीण के पास स्कूटी सवार अचानक मुख्य मार्ग की ओर मुड़ गया जिससे दुर्घटना हुई। ज्वालामुखी थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें