फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बड़सर में करोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बड़सर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी तथा पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया। बलदेव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा कार्य में जुटे कोरोना योद्धाओं को सम्मान व धन्यवाद पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने गांव, शहर में इस कठिन समय में सेवा में लगे डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन सौंपे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राशन बांटते समय एक गरीब एवं जरूरतमंद से फोटो खींचने से पहले उनकी आज्ञा अवश्य लें कि फोटो खिंचवाना है या नहीं। इस आपदा में किसी की मजबूरी का फायदा न उठाएं तथा बिना अनुमति फोटो खींच गरीबों और जरूरतमंदों का मजाक न बनाएं और कोई जरूरतमंद शर्म महसूस कर भूखा न सो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें