नादौन में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते अपराध नियंत्रक एवं अनुसंधान संगठन के सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। अपराध नियंत्रक एवं अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र में कई जगह सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और पुलिस जवानों को सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारी विपन गर्ग ने बताया कि संगठन कोरोना के इस भयंकर दौर में लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का शुक्रिया अदा कर रहा है। नादौन थाने के ट्रैफिक इंचार्ज नरेश, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा व अन्य पुलिस, सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। गर्ग ने बताया कि संगठन आगे भी अपने इस अभियान को जारी रखेगा ताकि, कोरोना से लड़ रहे लोगों को प्रोत्साहन मिल सके और यह लोग अधिक जोश व जज्बे के साथ लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।