फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी में कोरोना योद्धाओं किया सम्मानित

विज्ञापन
टौणा देवी अस्पताल में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी में शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल टौणी देवी और शहरी इकाई के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मी और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, डॉ. कविश खन्ना के साथ ही आधा दर्जन डॉक्टरों, पैरामेडिकल, लिपिक स्टाफ के साथ ही अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर विजय बहल, रवि राणा, संसार सोनी, अमरदीप राणा, अजय वर्मा, तिलक राज, करतार ठाकुर, रविंद्र चौहान, रविंद्र ठाकुर, कमल मनकोटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें