फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी रखे सरकार : हीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कला स्नातक संघ हमीरपुर अध्यक्ष विजय हीर ने मांग की है कि कोविड के कारण शिक्षा विभाग ने जो वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए हैं उन्हें यथावत रखा जाए। कार्मिक विभाग के नए आदेशों के आलोक में इनमें परिवर्तन न किया जाए। हीर ने कहा कि कोविड के कारण स्कूलों को न खोलना और शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम की आज्ञा देना आवश्यक है ताकि बच्चे कोविड के संक्रमण से बच सकें और शिक्षकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षण, प्रशिक्षण और ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रहनी चाहिए और अधिकतम शिक्षकों को हर घर पाठशाला में पढ़ाने का अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें