फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कर्मवीरों का फूल देकर बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
नगर पंचायत नादौन की प्रधान रीना देवी सहित अन्य लोग वरिष्ठ चिकित्सक बीएस राणा व अन्य कर्मचारियों ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की प्रधान रीना देवी की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों सहित शहरवासियों ने कोरोना महामारी के बीच नादौन अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं दे रहे बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस राणा, दामन ठाकुर, सविता राणा, विशाल, मयंक शर्मा, आशीष शर्मा व फार्मासिस्ट कुलदीप, अंजना शर्मा, राममूर्ति शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों को फूल देकर उनका आभार जताया है। दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को फूल भेंट करके सभी का आभार प्रकट किया है। कर्मचारियों को पीने के पानी की बोतलें भी भेंट की गईं। नगर पंचायत प्रधान नादौन रीना देवी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस आपदा की घड़ी में लोगों के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसके लिए शहर के लोगों ने उनका आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान के अलावा पुष्पेंद्र कमल कमी, बलदेव चौधरी, महेंद्र जैन, अजय सोंधी, पार्षद सोहन लाल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें