फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 2 से हटाई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिले की चार ग्राम पंचायतों के 5 वार्डों में
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए दो ग्राम पंचायतों के दो वार्डों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश देवश्वेता बनिक ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं और यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी पहले आदेश के अनुसार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नाड़सीं के वार्ड नंबर 3 गांव हरसन में सिर्फ अमरजीत सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 7 गांव मुंडखर गैंदा में नैना देवी का घर, ग्राम पंचायत महल के वार्ड नंबर 7 गांव महल में वीना देवी का घर, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत सौर के वार्ड नंबर 2 गांव मनसुई मंझली में सौर-मनसुई सड़क की दाईं ओर देवराज के घर से संजय कुमार के घर तक और इसी पंचायत के वार्ड नंबर 7 गांव दैण में पुंदड़-दैण सड़क की बाईं ओर सिर्फ पान सिंह का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत पांडवी के वार्ड नंबर 7 गांव बगेटू और ग्राम पंचायत जाहू के वार्ड नंबर 7 गांव जाहू कलां में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें