हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जहां 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में सक्रिय मामले 498 हो गए हैं। मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच में 57 सैंपल जांचे गए। इनमें 14 सैंपल संक्रमित निकले। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांचे गए 503 सैंपलों में 81 पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमित 24,635 हो गए हैं। कुल संक्रमितों में से 23,805 लोग ठीक हो चुके हैं। 331 की मौत हुई है। एक्टिव 498 मामलों में से नौ डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। जबकि 489 गृह संगरोध में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने लोगों से मास्क पहनने व नियमों का पालन करने की अपील की है।