हमीरपुर। जिले में बुधवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि तीन लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 20 और आरटी पीसीआर में 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि करोह गांव के 70 वर्षीय, कशरोहा के 67 वर्षीय और स्वालवा के 71 वषीर्य वृद्ध की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। तीनों मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती थे। जिला में कुल संक्रमित 23171 हो गए हैं। इनमें से 22619 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 225 एक्टिव केस हैं। 326 की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।