फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य समेत छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की प्रधानाचार्य समेत जिले में सोमवार को छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन में दो और आरटी पीसीआर टेस्ट में चार लोगों की पुष्टि हुई है। कॉलेज की प्राचार्य का रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर दोनों सैंपल पॉजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर जिले में विशेष एहतियात बरती जा रही है। विदेशों से आने वाले सभी लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। सोमवार तक जिले में 113 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से 36 के आरटपीसीआर सैंपल जांचे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है। विदेशों से आने वालों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है तथा उनके आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विदेशों से आने वाले लोगों की सूचना तुरंत साझा करें। उनसे होम क्वारंटीन के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने में आशा वर्कर्स तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें