हमीरपुर। जिले में रविवार को 9 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चौकी जंवाला का 31 वर्षीय व्यक्ति, गारली में कार्यरत 51 वर्षीय महिला, भोरंज में कार्यरत 34 वर्षीय व्यक्ति, डिडवीं क्षेत्र के गांव ककड़ियाणा का 68 वर्षीय और 60 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज के गांव रोपड़ी का 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा एक 53 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए 13 सैंपल लिए गए। जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यह सैंपल बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के दधोल क्षेत्र के गांव सैनरा जरोड़ा के 57 वर्षीय व्यक्ति का है।