नादौन (हमीरपुर)। लोगों को करोना के प्रति जागरूक करने व लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए नादौन प्रशासन ने अनोखी पहल की है। एसडीएम किरण बड़ाना के निर्देश पर बस अड्डा के पास इंद्रपाल चौक पर सड़क पर कोरोना वायरस का एक विशाल टैटू बनाया गया है। इसके साथ ही मास्क का प्रयोग करने बारे चेतावनी दी गई है। किरण बड़ाना ने बताया कि इस तरह की चेतावनी देने वाले टैटू उपमंडल के अन्य स्थलों पर भी बनवाए जा रहे हैं ताकि लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भर में हजारों लोग क्वारंटीन किए गए हैं। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।