धनेटा बस अड्डा पर लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नादौन अस्पताल के स्वास्थ्य सलाहकार राजकुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंधों से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति को छूने, साथ खाना खाने या साथ रहने से यह नहीं फैलता। कार्यक्रम में एचआईवी-एड्स विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने धनेटा बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली और नारों के माध्यम से लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया। संवाद