फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 6 वार्डों से हटाई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला की दो ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत नादौन के एक-एक वार्ड में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनके अलावा पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिला की 6 ग्राम पंचायतों के 6 वार्डों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश के अुनसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के वार्ड नंबर एक गांव झरनोट में उना-हमीरपुर सड़क की बाईं ओर पटेरा-झरनोट लिंक सड़क पर रमेश चंद के घर से राकेश पाल के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नादौन की ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 3 गांव बेला में अशोक कुमार के घर से उधम सिंह और विजय कुमार धीमान के घर तक और नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर एक कोट में पुराने बस स्टैंड सड़क की गली नंबर एक की बाईं और रैन बसेरा के सामने मेहर चंद के घर से राजेश जस्सल के घर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधीश की ओर से जारी दूसरे आदेश के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत सौर के वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर 4, ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर 4 गांव बस्सी, ग्राम पंचायत धमरोल के वार्ड नंबर 6 गांव रोपड़ी, ग्राम पंचायत कैहरवीं के वार्ड नंबर 4 गांव रूधन और ग्राम पंचायत ललीण के वार्ड नंबर 3 गांव ललीण में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने के कारण इन वार्डों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें