फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के चार गांव बने कंटेनमेंट जोन, दो गांवों से हटी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आने पर उपमंडल बड़सर के चार गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनके अलावा पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए दो अन्य गांवों में संक्रमण का कोई नया मामला न मिलने पर कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 2 के गबला पंगा में लेफ्टिनेंट कृष्ण चंद शर्मा के घर से बुहला पंगा में गुग्गा मंदिर तक का क्षेत्र आगामी आदेशों तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। इसी प्रकार भोरंज की ग्राम पंचायत झरलोग का वार्ड नंबर एक झरलोग ऊपरला को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 8 गरारी और ग्राम पंचायत दांदड़ू के वार्ड नंबर 4 नेउल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हरिकेश मीणा ने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत जौड़े अंब के वार्ड नंबर 4 को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें