भोरंज (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल भोरंज में पानी की कमी से जूझ रहे गांवों के लोगों के लिए अधिकारियों ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। इन गांवों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण जल शक्ति विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव के मोबाइल नंबर 7018247068, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र पठानिया 9418459821, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग भोरंज साहिल ठाकुर 7018249649, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग अवाहदेवी राजेश कुमार 9805374170, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग धमरोल मनीष कटोच 8626891995, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग लदरौर जितेंद्र कुमार 9418722332, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग पट्टा रमेश कुमार से 8278824589 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। अधिशासी अभियंता उपमंडल भोरंज प्रदीप चड्ढा ने प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत करने की अपील की है।