फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 34 अध्यापकों को बांटे संपर्क डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में शुक्रवार को संपर्क फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला का शुभारंभ डाइट के प्रधानाचार्य और जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने किया। इस दौरान संपर्क फाउंडेशन के जिला अधिकारी अनूप कौशल और सार्थक मिश्रा कार्यशाला में उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा खंड नादौन के 34 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। जिला शिक्षक प्रशिक्षण के समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि संपर्क फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक स्कूल काे संपर्क टीवी डिवाइस बांटे गए। इसमें छठी कक्षा के विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम कार्टून के माध्यम से डाला गया है। उन्होंने कहा कि अब उन डिवाइस को अपडेट करकेे सातवीं, आठवीं का गणित ,विज्ञान और अंग्रेजी का पाठ्यक्रम डाला गया है। इस कार्यशाला में शिक्षकों को डिवाइस के उपयोग और अपडेट के बारे में जानकारी दी गई ताकि वे विद्यार्थियों को सही रूप से पढ़ा सके। जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षकों और छात्रों को नई तकनीक का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने संपर्क फाउंडेशन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें