शौचालय को शीघ्र सार्वजनिक रूप से समर्पित कर दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। कस्बा रंगस के बाजार में वर्ष 2021 से शुरू हुआ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। शीघ्र शौचालय को सार्वजनिक रूप से समर्पित कर दिया जाएगा। तीन वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत नौहंगी ने रंगस बाजार में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके लिए तीन लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हुई थी लेकिन निर्माण कार्य के दौरान केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया। उसके बाद फिर मनरेगा कामगारों के जॉब कार्ड तकनीकी कारणों से सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हो पाए। उसकी वजह से काफी समय तक शौचालय का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। हालांकि, इसकी सूचना ग्राम पंचायत में खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भी दी थी। फिर भी सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या का कोई भी तत्कालीन समय में समाधान नहीं निकल पाया था। जानकारी के अनुसार ऐसी समस्या अन्यों पंचायतों में भी आई थी। यही कारण था कि शौचालय के लिए स्वीकृत धनराशि में से कुछ ही राशि खर्च की गई थी और बाकी सारी की सारी लैप्स हो गई थी। आर्थिक संकट में फंसी ग्राम पंचायत के लिए शौचालय का निर्माण करना आफत बन गया था। ऊपर से पंचायत प्रतिनिधियों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा था। अब इस कार्य को पूरा कर दिया गया है। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि सुलभ शौचालय के लिए करीब आठ लाख रुपये धन राशि खर्च करके निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सुलभ शौचालय को सार्वजनिक रूप से स्थानीय लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा, ताकि बाजार में आने जाने वाली विशेष कर महिलाओं सहित पुरुषों व स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सुलभ शौचालय की सुविधा मिल सके। शौचालय के साथ ही एक प्रतीक्षा कक्ष भी बनाया गया है और अति शीघ्र यहां बैठने की व्यवस्था भी कर दी जाएगी ताकि क्षेत्र के लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए अपनी बस का इंतजार प्रतीक्षा कक्ष में बैठकर कर सकें।
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण