फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेरा स्कूल में नए भवन के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पुराने भवन को गिराकर किया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर 1.50 करोड़ रुपये का बजट किया जा रहा खर्च

मुख्यमंत्री ने नादौन दौरे के दौरान स्कूल भवन का किया था निरीक्षण

पुराने जर्जर भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में होती थी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में निर्माणाधीन भवन का कार्य तेज गति से चला हुआ है। भवन का आधा कार्य हो चुका है। स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शिक्षा विभाग की ओर से भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। शीघ्र ही स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन की सुविधा मिलेगी। भवन निर्माण कार्य पर 1.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्कूल के पुराने भवन को गिराने का कार्य किया गया है। अब भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भवन बनने से विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शौचालयों की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की मांगों को सुना था और स्कूल में नए भवन निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 191 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उचित भवन व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने कहा कि स्कूल में भवन को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही स्कूल में भवन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें