फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य शुरू, 6 गांवों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत मालिया सधरियान चरण-दो में पेयजल ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 60-60 लाख लीटर क्षमता वाले टैंकों के निर्माण कार्य पर 90-90 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

टैंकों से सुंगरवाड़, समलोग, टिक्करी मिन्हासा, खतरवाड़, पिदड़ता इत्यादि गांवों को पेयजल आपूर्ति होगी। इन गांवों में गर्मियों के मौसम में अक्सर पेयजल किल्लत रहती थी। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 60-60 लाख लीटर की क्षमता वाले टैंकों से उन्हें सुचारु पेयजल आपूर्ति होगी। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के एसडीओ आशीष देव ने कहा कि सुंगरवाड़ और टिक्करी मिन्हासा पंचायतों में 90-90 लाख की लागत से दो ओवरहेड पेयजल टैंकों का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को सुचारु पेयजल आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें