फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद : अधर में लटका भोटा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य

Thu, 18 Apr 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्य अब जमीनी विवाद के चलते अधर में लटका गया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुए कार्य को पूरा करने में विभागीय अधिकारी असमर्थ साबित हो रहे हैं। पूर्व में यह कार्य नगर पंचायत के पास था, लेकिन प्रोजेक्ट के तहत ये काम बाद में जल शक्ति विभाग मंडल बड़सर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नौ करोड़ के बजट के साथ जल शक्ति विभाग ने इसका काम शुरू किया। मगर अब बीच में ही रुका गया है। इससे सात वार्डों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक, अमित, पुनीत, सोमनाथ, विमला, कांता देवी आदि ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्य के दौरान पाइपलाइन डालने के लिए विभिन्न वार्डों में संपर्क सड़कों की खुदाई की गई है लेकिन अभी तक संपर्क रास्तों की मरम्मत नहीं हो पाई है। उखड़े हुए संपर्क रास्ते लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
उधर, जल शक्ति विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता आशीष ने कहा की नगर पंचायत में 60 फीसदी तक सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन एक जगह पर जमीनी विवाद होने के कारण ये काम पूरा करने में कुछ दिक्कत आ रही है, जैसे ही भूमि विवाद खत्म होता है, काम दोबारा से शुरू कर दिया जायेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें